• वेब-मेल
  • संपर्क

फिट इंडिया अभियान

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्‍वविद्यालय, भोपाल

‘फिट इंडिया अभियान' 

प्रतिवेदन

          आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा फिट इंडिया (स्वस्थ भारत) अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा ‘‘फिट इंडिया अभियान‘‘ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की वंदना करते हुये दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मान. कुलपति के सारंगर्भित उदबोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने स्वस्थ मन-स्वस्थ तन एवं स्वस्थ जीवन की परिपाटी रखते हुये नियमित जीवन शैली एवं संतुलित आहार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम को दो सत्रों में वर्गीकृत किया गया। जिसका प्रथम सत्र ‘‘योगाभ्यास द्वारा समग्र स्वास्थ्य‘‘ रहा। जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थीगण, अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारीयों ने योगाभ्यास किया। इसके अतंर्गत आसन, प्रणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इस सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री राहुल शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में व्याख्यान आयोजित किये गये। इसके अंतर्गत प्रथम व्याख्यान डाॅ. शैलजा त्रिवेदी ने स्वस्थ जीवन के लिये संतुलित आहार विषय पर दिया। जिसमें स्वस्थ रहने के लिये फलों और सब्जीयों से विटामिन एवं खनिज तत्वों की प्राप्ति होती है जो प्रतिरोधक क्षमता का विकास करते हैं। द्वितीय व्याख्यान डाॅ. संगीता पवार द्वारा दिया गया जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा एवं अन्य वैकल्पिक चिकित्सा के स्वास्थ्य की अवधारणा बताई गई। इसी क्रम में अगला व्याख्यान डाॅ. स्मिता राजन ने जैविक खेती के नये आयामः स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

          विश्वविद्यालय में आयोजित फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. विजय सिंह ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुये बताया कि भारत विकासशील श्रेणी में आता है। यदि हम विकसित भारत देखना चाहते हैं तो भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के पैमाने पर स्वयं को स्थापित करना होगा। डाॅ. विजय सिंह ने और बताया कि हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है क्या खायें, दिनचर्या को कैसे नियमित करें एवं प्रतिदिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, व्यायाम या किसी खेल का अभ्यास करें। साथ ही परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इस अभियान से जोड़ते हुए उन्हें भी स्वस्थ रखें। इस प्रकार हमारा देश स्वस्थ रहेगा।
          इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. विजय सिंह तथा संयोजक डाॅ. भावना ठाकुर एवं उपसंयोजक डाॅ. ज्ञानशंकर तिवारी, सदस्य डाॅ. शैलजा त्रिवेदी, डाॅ. पूनम सिमैया, डाॅ. संगीता पवार एवं श्री राहुल शर्मा रहें। कार्यक्रम का आभार श्री राहुल शर्मा ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ज्ञानशकंर तिवारी ने किया।

                              

                              

                              

                              

 

नवीन सूचनाएँ

अधिक पढ़ें